फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तीन माह में एक बार छात्र करेंगे गांवों की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सूबे के सभी सरकारी स्कूलों के छात्र अब तीन माह में एक बार गांवों की सफाई करेंगे। सफाई के लिए स्कूल के सभी छात्र एक गांव को गोद लेंगे। इससे पूर्व स्कूलों में एनएसएस कैंप लगाकर गांवों की सफाई की जाती थी। अब स्कूल के सभी छात्र स्कूल के पास के गांवों की सफाई करेंगे। विभाग द्वारा सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिला उपनिदेशक कार्यालय में विभाग के निर्देश पत्र पहुंच गए हैं। स्वच्छता अभियान के तहत बच्चे गांवों के रास्तों, नालियों, पेयजल स्रोतों, कुओं, बावड़ियों आदि की सफाई करेंगे। सरकारी स्कूलों में छात्रों को पढ़ाई के साथ स्वच्छता के महत्व के बारे में भी बताया जाएगा।
विज्ञापन

इस अभियान के तहत स्कूलों में तीन माह के अंदर एक दिन निर्धारित किया जाएगा। इस दिन स्कूल के सभी छात्र इकट्ठे होकर गांवों की सफाई करेंगे। इस मौके पर छात्रों के साथ स्कूल शिक्षक भी उपस्थित रहेंगे। अभियान के तहत छात्रों को सफाई करता देख गांववासी भी स्वच्छता के प्रति जागरूक होंगे। उच्च शिक्षा उपनिदेशक सोमदत्त सांख्यान ने कहा कि सभी सरकारी स्कूलों के छात्र तीन माह में एक बार स्कूल के पास के गांवों की सफाई करेेंगेे। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत गांवों के रास्तों, पेयजल स्रोतों, नालियों आदि की सफाई की जाएगी। सांख्यान ने कहा कि इस मुहिम से छात्रों के मनोबल में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें