फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्लेषण कर जहां कमी रही उसको दूर करने का करें प्रयास : धूमल

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्लेषण कर कमियों को करेंगे दूर : धूमल
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार सुजानपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री
कहा, केंद्र और प्रदेश दोनों में भाजपा सरकारें होने का प्रदेश की जनता को मिलेगा लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
सुजानपुर(हमीरपुर)। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को विस चुनावों के बाद पहली मर्तबा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने बैठक की। बैठक की अध्यक्षता पार्टी जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने की।
प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि चुनावों में जहां जहां कमी रह गई, वहां सब आत्म विश्लेषण करें। पार्टी कार्यकर्ता उस कमी को दूर करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अगले संघर्ष लोकसभा चुनावों की तैयारियों के लिए भी तैयार हो जाएं। धूमल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश दोनों जगह भाजपा की सरकारें होने का लाभ हिमाचल वासियों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही प्रदेश में दो तिहाई से अधिक बहुमत से सरकार बनी है, इसके लिए कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। धूमल ने कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का उनको अपना मत देने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दिन रात मेहनत कर पार्टी की जीत के लिए जिन कार्यकर्ताओं ने काम किया है, वह उन सब का आभार व्यक्त करते हैं। इस अवसर पर जिला महामंत्री राकेश ठाकुर, मंडल अध्यक्ष कैप्टन रणजीत सिंह, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य विरेंद्र ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्ष राकेश ठाकुर, जिला परिषद सदस्य बीना कपिल, सुखदेव ठाकुर समेत पंचायतों के प्रतिनिधि, पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भितरघात करने वालों पर भी हुई चर्चा
पूर्व मुख्यमंत्री की मौजूदगी में हुई बैठक में विस चुनावों में भितरघात करने वालों पर भी विशेषतौर पर चर्चा हुई। इस बारे में मीडिया से किसी भी पदाधिकारी ने बात नहीं की। बंद कमरे में रखी गई इस बैठक में एक एक करके बूथ स्तर के पदाधिकारियों को बुलाया गया और उनसे फीडबैक लिया गया। हार के कारणों और विस चुनाव में कमियों के बारे विशेष तौर पर चर्चा हुई। माना जा रहा है कि पार्टी हाईकमान भितरघात करने वालों पर शीघ्र कोई बड़ा निर्णय ले सकती है। उधर, भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि समीक्षा बैठक में बूथ स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से विस चुनावों के बारे में फीडबैक लिया गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं की बात को पूर्व मुख्यमंत्री ने ध्यानपूर्वक सुना है। अब अगला लक्ष्य लोकसभा चुनाव है। कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारियां शुरू करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें