फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को डिजिटल साक्षरता की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। शुभ किरण सोशल वेलफेयर संस्था ने बड़सर के स्कूलों में बच्चों व अध्यापकों को डिजिटल साक्षरता के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए शिविरों का आयोजन किया। मंगलवार को संस्था ने राजकीय माध्यमिक स्कूल जमली में अध्यापकों व बच्चों को डिजिटल साक्षरता के बारे में जानकारी दी। संस्था के संचालक सुभाष चौहान ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान स्कूल के करीब 40 बच्चों तथा अध्यापकों को कैशलेस ट्रांजेक्शन, स्मार्ट फोन का बच्चों की पढ़ाई के लिए उपयोग तथा स्कूलों में बच्चों को अध्यापकों द्वारा कंप्यूटर के माध्यम से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

संस्था संचालक द्वारा इस कार्यक्रम में बच्चों को प्रेरक चलचित्र भी दिखाए गए। इसके साथ ही बच्चों को जल बचाव, पर्यावरण बचाव तथा स्वच्छता के बारे में भी जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि संस्था पिछले दो वर्षों से सामाजिक सुधार कार्यों में लगातार प्रयासरत है। कार्यक्रम के लिए स्कूल मुख्याध्यापिका सरिता देवी, ऊषा देवी तथा राजेंद्र कुमार ने संस्था का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर संस्था के सदस्य राज कुमार, अजय कुमार, रवि कुमार, अनिल, किरण देवी, विकास, मोनिका देवी तथा स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें