हमीरपुर। हिम आंचल पेंशनर्स संघ हमीरपुर जिला इकाई की मासिक बैठक सोमवार को जिला प्रधान केसी गौतम की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन महासचिव शंभू राम जसवाल ने किया। बैठक में संघ संस्थापक बीडी शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान लेखराम शर्मा, प्रदेश उपप्रधान सुभाष शर्मा, जिला वरिष्ठ उपप्रधान रंजीत सिंह ठाकुर, सालीग्राम ठाकुर, बलदेव दास, विशनी देवी, भागीरथ कौशल व कर्म चंद मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों व समस्याओं तथा संघ की वर्तमान गतिविधियों बारे विस्तार से चर्चा की गई। जिला प्रधान ने सभी खंड इकाइयों के पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सदस्य बनाने के कार्य को जारी रखें।
बैठक में निर्णय लिया गया कि लंबित बिलों का विवरण प्राप्त होने पर ही जिला इकाई की ओर से संबंधित विभागाध्यक्षों के साथ गंभीरता से मामला उठाया जा सकता है। राज्य स्तरीय पेंशनर दिवस समारोह में हमीरपुर जिला की ओर से अधिक से अधिक संख्या में पेंशनरों की भागीदारी सुनिश्चित करने बारे भी विस्तार से चर्चा की गई। खंड इकाइयों से 80 आयु वर्ग के वरिष्ठ पेंशनरों, जिन्हें पेंशनर दिवस समारोह में सम्मानित किया जाएगा, का ब्योरा समारोह से दो दिन पहले जिला महासचिव को उपलब्ध करवाने का आग्रह किया गया। बैठक में मुख्य सलाहकार रोशन लाल पटियाल, डीसी शर्मा, कोषपाल प्रेम चंद शर्मा, उपप्रधान दीप चंद शर्मा, धर्म दास चौधरी, जैसी राम पुरी, केजेएस चंदेल, आरसी कटोच, प्रेम कौशल, उत्तम चंद शर्मा, प्रेस सचिव अनिरुद्ध डोगरा, जोगिंद्र पुंडीर, हेम राज शर्मा आदि उपस्थित रहे।