फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्या ने हासिल किया गोल्ड मेडल

विज्ञापन
ब्लू स्टार के बच्चे कार्यक्रम पेश करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
हमीरपुर। धर्मशाला में आयोजित स्कूलों की राज्यस्तरीय अंडर-14 एथलेटिक्स प्रतियोगिता के पहले दिन 10 जिलों की धाविकाओं ने भाग लिया। इसमें हमीरपुर जिले की धाविका दिव्या ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश की सबसे तेज धाविका बनने का गौरव प्राप्त किया।

दिव्या ब्लू स्टार सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर में आठवीं की छात्रा है। दिव्या ने अपने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, अध्यापकों व कोच डा. पवन कुमार वर्मा को दिया। दिव्या का सपना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश व देश का प्रतिनिधित्व करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाषण में अनिल और जितेंद्र प्रथम
हमीरपुर। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में छात्रों को संविधान के बारे में जागरूक करने के लिए भाषण और निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. हरदेव सिंह जंबाल ने कहा कि संविधान की कई विशेष खासियतें हैं, जो कई अन्य देशों के संविधानों में नहीं है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को संविधान की मूलभूत जानकारी का होना आवश्यक है, ताकि वे अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकें। राजनीति विज्ञान के प्रो. उत्तम कुमार ने छात्रों को संविधान के अलग-अलग पहलुओं के बारे में बताया। इस मौके पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में अनिल और जितेंद्र संयुक्त रूप से प्रथम रहे। वहीं रोहित ने दूसरा और नेहा ने तीसरा स्थान हासिल किया। निबंध लेखन में मीनाक्षी ने पहला, सरिता देवी ने दूसरा और नियति शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर उपप्राचार्य प्रो. रीटा शर्मा, कार्यक्रम की संयोजक डॉ. मंजू ठाकुर, डॉ. संगीता सिंह, शैली, डॉ. प्रीतम, डॉ. जीसी राणा, डॉ. आशा, रेणू सहित अन्य स्टाफ सदस्य और छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें