बिझड़ी (हमीरपुर)। राजकीय टीजीटी कला संघ ने प्रदेश सरकार से शिक्षकों की लंबित पदोन्नति सूचियां जल्द जारी करने की मांग की है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कौशल, उपाध्यक्ष विजय बरवाल और महासचिव विजय हीर ने कहा कि प्रदेश के 624 टीजीटी और प्रमोटी प्रवक्ता मुख्याध्यापक पदोन्नति सूची का इंतजार कर रहे हैं।
वहीं, टीजीटी से प्रवक्ता पद के लिए 749 शिक्षकों की डीपीसी सितंबर 2025 में हो चुकी है, लेकिन अब तक सूची जारी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि पदोन्नति में देरी से कई पात्र टीजीटी बिना पदोन्नति के सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
डीम्ड रेगुलर शिक्षकों को जल्द पदोन्नति मिलने से करीब 550 शिक्षकों पर मंडरा रहा डिमोशन का खतरा भी खत्म होगा। संघ ने मुख्यमंत्री से सभी लंबित पदोन्नति प्रक्रियाएं जल्द पूरी करने की मांग की है।