फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैहरे-घोड़ी धबीरी सड़क मार्ग को बना दिया डंपिंग साइट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर में लोक निर्माण विभाग की सड़कों के किनारे फेंकी गई निर्माण सामग्री वाहन चालकों के लिए आफत बन रही है। उपमंडल की सड़कों के किनारे लगे रेत बजरी के ढेरों से बड़े वाहनों को निकालने के लिए सड़कें तंग हो रही हैं। वहीं, इन ढेरों से सड़क पर फैली बजरी दोपहिया वाहनों के स्किड होने से दुर्घटना का कारण बन रही हैं। मामला लोक निर्माण विभाग बड़सर के अंतर्गत आने वाली मैहरे-घोड़ी धबीरी सड़क का है। इस सड़क पर पिछले कई दिनों से जगह-जगह निर्माण सामग्री के ढेर लगे हुए देखे जा सकते हैं। हालत ऐसी है कि बड़े वाहनों के गुजरने और बारिश से सड़क के किनारे लगे रेत-बजरी के ढेरों से बजरी सड़कों पर फैली हुई है। जिससे कई दोपहिया वाहन स्किड होकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी सड़कों के किनारे निर्माण सामग्री के ढेर लगाने पर कोई सख्ती नहीं दिखा रहा है। वैसे भी उपमंडल के अंतर्गत आने वाली तंग सड़कों की हालत किसी से छुपी नहीं है। क्षेत्र की तंग और गड्ढों में तबदील हो चुकी सड़कों पर वैसे ही सफर करना आसान नहीं है। ऊपर से सड़कों के किनारे लगे ढेरों से वाहन चालकों के लिए और ज्यादा परेशानी पैदा हो रही है। क्षेत्र में हो रही इस प्रकार की दिक्कतों से विभाग के अधिकारी भी अंजान नहीं हैं। बावजूद इसके विभाग अभी तक इस समस्या को लेकर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं कर पाया है। ऐसे में विभाग क्षेत्र में लोगों की समस्याओं को लेकर कितना गंभीर है, इसका अंदाजा उपमंडल की सड़कों के किनारे लगे ढेरों से लगाया जा सकता है। लोनिवि के अधिशाषी अभियंता बड़सर प्रमोद कश्यप का कहना है कि सड़क के किनारे निर्माण सामग्री के ढेर लगाना गलत है। यदि सड़क के किनारे इस तरह के ढेर लगे हुए हैं तो निर्माण सामग्री के मालिक को इसे हटाने के निर्देश दिए जाएंगे। यदि फिर भी इन ढेरों को नहीं हटाया जाता है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें