हमीरपुर। जिला मुख्यालय में स्थित हमीरपुर कॉलेज ऑफ एजूकेशन में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। इसमें बीएड और डीएलएड के प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज प्रबंधक कर्नल जय चंद और प्राचार्य डॉ. शिवाली राणा की अध्यक्षता में किया गया।
लड़कों की लंबीकूद प्रतियोगिता में विशाल प्रथम, संजय द्वितीय और रजनीश तृतीय स्थान पर रहे। लड़कियों में शिवानी और मीना प्रथम, मीना कुमारी द्वितीय और सवी चौहान तृतीय स्थान पर रही। लेमन रेस में प्रदीपिका प्रथम, पूजा द्वितीय और किरण और अर्चना तृतीय स्थान पर रहीं। लड़कों की दो सौ मीटर दौड़ में संजय प्रथम, नीरज द्वितीय और विशाल व अनिल तृतीय स्थान पर रहे। शॉटपुट में संजय प्रथम, रोहित द्वितीय और नीरज तृतीय स्थान पर रहा। लड़कियों में सवी चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बुधवार को खेलकूद प्रतियोगिता का समापन होगा।