डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। दि मट्टन सिद्ध कृषि सेवा सहकारी सभा सीमित का साधारण अधिवेशन रविवार को सभा के प्रधान श्याम प्रसाद शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान सचिव ने सभा का आय-व्यय प्रस्तुत किया। अधिवेशन के दौरान सदस्यों ने सभा से संबंधित अनेकों सवाल रखे। सभा के प्रधान और सचिव ने सभी सवालों के जवाब मौके पर दिए।
इस दौरान सदस्यों ने सीनियर सिटीजन को ज्यादा ब्याज दर देने की बात रखी। इस पर निर्णय लिया गया कि सभा इस पर विचार-विमर्श के बाद जल्द ही निर्णय लेगी। इस मौके पर निरीक्षक सुनील कुमार विशेष तौर पर मौजूद रहे। उन्होंने सभा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां सदस्यों से साझा की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अशोक कुमार, सदस्य ध्यान सिंह, कृष्ण कुमार, रमेश चंद, सचिव दीप पटियाल, राजीव पटियाल, दिनेश पटियाल, प्यारेलाल शर्मा, रविंद्र पटियाल आदि मौजूद रहे।