फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र माह के चौथे रविवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा की पवित्र गुफा में शीश नवाया। श्रद्धालु लंबी-लंबी कतारों में कई घंटे तक खड़ा रहकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। दियोटसिद्ध मंदिर में प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा आदि राज्यों से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर में शनिवार शाम को ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई थी। एनआरआई श्रद्धालु जसपाल भट्टी ने बाबा के दर्शन करने के उपरांत मंदिर न्यास को एक बोलेरो गाड़ी भेंट की।
विज्ञापन

उन्होंने शनिवार को मंदिर न्यास अध्यक्ष एवं एसडीएम बड़सर विशाल शर्मा को गाड़ी की चाबी भेंट की। इस मौके पर मंदिर न्यास ने उन्हें सम्मानित किया। मंदिर न्यास ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर को 24 घंटे खुला रखा। श्रद्धालुओं को न्यास की ओर से बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। मंदिर न्यास अधिकारी ओपी लखनपाल ने कहा कि मंदिर में रविवार को हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। श्रद्धालुओं को न्यास प्रशासन की ओर से हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें