भोरंज (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय भोरंज मेें शुक्रवार को दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव उमंग-2019 का शुभारंभ हो गया है। इस दौरान विभिन्न शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने रंगोली, पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन, प्रश्नोत्तरी, भाषण, वाद विवाद और कविता पाठ प्रतियोगिता मेें हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं का मुख्य थीम महिला सशक्तीकरण रखा गया। इस दौरान कॉलेज के महिला शिकायत और निवारण प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. दिव्या शर्मा ने विद्यार्थियों को महिला सशक्तीकरण के बारे में जागरूक किया। इसके साथ प्रधानाचार्य डा. अंजू सहगल ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। रंगोली प्रतियोगिता में सोनिया शर्मा ने प्रथम, रचना और शिवाली ने दूसरा और ज्योति तथा रजनी बाला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं, पोस्टर मेकिंग में सलोनी ने प्रथम, रुपाली और मनीषा ने द्वित्तीय और शिखा व रवीना ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में वंदना ने प्रथम, विक्की और शिखा ने द्वितीय और सलोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कला संकाय की टीम में नीरज, अमित और वीना ने प्रथम, विज्ञान संकाय की टीम योगेश, साक्षी और ऐना शर्मा ने द्वितीय और बीसीए की टीम मनीष, सौरभ और सुमित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण में कृतिका ने प्रथम, अभिषेक ने द्वितीय और रिशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद विवाद प्रतियोगिता में अभिषेक ने प्रथम, रिया चंदेल ने द्वितीय और रूपाली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कविता पाठ प्रतियोगिता में ज्योति ने प्रथम, अभिषेक ने दूसरा और मनीषा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उत्सव के दूसरे दिन 23 मार्च को रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर कॉलेज के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।