फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हाफिज सईद का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन/हमीरपुर। जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर ने गांधी चौक पर पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश ठाकुर ने किया। जिला कांग्रेस ने मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भारतीय सेना जिंदाबाद, पुलवामा के शहीद अमर रहे और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। वहीं, शहीद शंभू राम मेमोरियल युवक मंडल तथा सिद्ध कुटियारा युवक मंडल भड़ोली के सदस्यों ने आतंकी हाफिज सईद तथा पाकिस्तान का पुतला भड़ोली चौक पर जलाया। इससे पूर्व लोगों ने पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा। राजपूत कल्याण सभा नादौन ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


मोनाल पब्लिक स्कूल नादौन में बच्चों ने दो मिनट का मौन रख कर पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। भाजयुमो की अगुवाई में नादौन शहर के युवाओं ने इंद्रपाल चौक पर पाकिस्तान का पुतला फूंक कर पुलवामा हमले पर रोष व्यक्त किया। इस दौरान युवाओं ने पाकिस्तान के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। युवाओं ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें