भोरंज(हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत पड़ते गांव बुठवीं डाकघर धनवीं की रहने वाली एक नर्सिंग छात्रा ने जहर खाकर इहलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने सूचना मिलते ही मामला दर्जकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि छात्रा पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी।
बुठवीं गांव की सान्या शर्मा (19) पुत्री शक्ति चंद निवासी बुठवीं डाकघर धनवीं, भोरंज जिला के एक निजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग की छात्रा थी। रविवार शाम को उसने घर में जहर खा लिया। तबीयत खराब होने पर परिजन उसे नजदीक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
थाना प्रभारी भोरंज कुलवंत का कहना है कि छात्रा ने रविवार शाम को जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिस कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि छात्रा मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही थी।