फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक के प्रयोग पर पुलिस ने वसूले 37 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। दुकानों में प्लास्टिक का प्रयोग करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस ने बड़सर और बणी की दुकानों में औचक निरीक्षण कर पॉलिथीन का प्रयोग करने पर दो दर्जन दुकानदारों से 37 हजार रुपये जुर्माना वसूला है। दुकानों में प्लास्टिक का प्रयोग रोकने पर बड़सर पुलिस ने यह अभियान चलाया। पुलिस की इस कार्रवाई से बड़सर और बणी के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। इस दौरान प्लास्टिक का प्रयोग करने वाले दुकानदारों को प्लास्टिक का प्रयोग न करने की हिदायत भी दी गई।
विज्ञापन

पुलिस को क्षेत्र में प्लास्टिक के प्रयोग की शिकायतें मिल रही थी। हालांकि, प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद कई दुकानदार पैकिंग और अन्य सामान को बेचने के लिए इसका प्रयोग कर रहे हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो दर्जन दुकानदारों का चालान कर 37 हजार रुपये जुर्माने के वसूल किए हैं। डीएसपी जसवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने प्लास्टिक का प्रयोग कर रहे दुकानदारों से 37 हजार रुपये जुर्माना वसूला है। इसके अलावा बड़सर पुलिस ने 20 वाहन चालकों के चालान यातायात नियमों की अवहेलना पर किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें