हमीरपुर। साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन की ओर से आयोजित इंटरनेशनल जीके ओलंपियाड 2018-19 की परीक्षा में हमीरपुर पब्लिक स्कूल के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। बच्चों ने 17 मेडल हासिल किए हैं। स्कूल के नवमी कक्षा के छात्र रिदिम को गोल्ड, अनाहिता को सिल्वर तथा शगुन को कांस्य पदक मिला। इंग्लिश इंटरनेशनल ओलंपियाड की परीक्षा में तीसरी की आरुषि को गोल्ड, अरमान को सिल्वर तथा तनुष्का को कांस्य पदक मिला। कक्षा पांचवीं के शुभम ठाकुर को गोल्ड, कक्षा छठी की साक्षी को गोल्ड, हेमांक को सिल्वर तथा तमन्ना को कांस्य पदक मिला है। कक्षा सातवीं की विभा को गोल्ड, हर्षित नाथ को सिल्वर तथा अर्पिता को कांस्य पदक मिला है। कक्षा आठवीं की गार्गी को गोल्ड, सुमेर को सिल्वर तथा आदित्य को कांस्य पदक मिला है। कक्षा नवमी की अनाहिता को गोल्ड मेडल मिला है। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य घनश्याम कश्यप ने विजयी छात्रों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया।