भोरंज(हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत पड़ते भौर गांव में सीएम के आगमन की तैयारियों में लगे लोक निर्माण के कार्य निरीक्षक की सीने में अचानक दर्द उठने से मौत हो गई है। काम करते समय अचानक सीने में दर्द उठने पर साथ में लगे कर्मचारी उसे पीएचसी जाहू ले गए। जहां से उसे भोरंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। भोरंज में कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वीरवार दोपहर बाद मुख्यमंत्री के 22 तारीख को प्रस्तावित दौरे के लिए चली तैयारियों में भौर गांव में जुटी लेबर के साथ मौजूद वर्क इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार (57) पुत्र रोशन लाल निवासी गांव संगरोह के सीने में अचानक दर्द उठा। साथ में कार्य कर रहे कर्मचारी उसे जाहू पीएचसी ले आए। जहां से भोरंज अस्पताल रेफर किया गया। भोरंज अस्पताल में कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना प्रभारी भोरंज कुलवंत सिंह का कहना है कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है।