फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 दुकानों के बल्व और ट्यूटलाइटें हुईं गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। पुलिस चौकी गलोड़ के तहत बाजार में शरारती तत्वों ने करीब 50 दुकानों के बाहर लगे बिजली के बल्ब फोड़ डाले। जबकि कुछ बिजली बल्ब और ट्यूब लाइटें चोरी कर ले गए। दीपावली के उपलक्ष्य पर दुकानों के आगे लगाई फैंसी लाइटों को भी नुकसान पहुंचाया है। वीरवार सुबह जब दुकानदार अपनी दुकानों पर पहुंचे तो वे भौचक्के रह गए। उनके बिजली की ट्यूब लाइटें और बल्ब गायब थे। सुबह होते ही जैसे-जैसे दुकानदार अपनी अपनी दुकानों के आगे लगे बल्बों को देखने लगे तो अधिकतर दुकानों में लगे बल्ब गायब पाए गए।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदारों ने इसकी सूचना पुलिस चौकी गलोड़ को दी। दुकानदारों में नरेश कुमार, रमेश, अनुज, केके शर्मा, राज कुमार, राकेश कुमार, आदर्श और काका आदि ने इस घटना पर चिंता प्रकट करते हुए शीघ्र शरारती तत्वों को पकड़ने का आग्रह किया है। शिकायत के बाद पुलिस चौकी गलोड़ के प्रभारी विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस द्वारा बाजार में बैंक में लगे सीसीटीवी की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। प्रभारी विक्रम जीत सिंह ने बताया कि मामला उनके ध्यान में हैं और पुलिस छानबीन कर रही है। शरारती तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें