फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1ुलरृस ने वाहन चालकों के चालान काटे, अतिक्रमण पर नहीं कोई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत पुलिस ने जाहू में बिगडै़ल वाहन चालकों पर शिकंजा तो कसा, लेकिन सड़कों पर दुकानदारों की ओर से किए गए अतिक्रमण पर कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे जाम की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जाहू बाजार में दो दिनों से हुए अतिक्रमण पर पुलिस मूकदर्शक बनी रही। भोरंज पुलिस के कर्मचारी बाजार में एक घंटा घूमते रहे लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं की। वीरवार को भोरंज पुलिस ने बिना टैक्सी नंबर सवारियां ढो रहे तीन वाहनों सहित कुल 45 वाहनों के चालान किए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा ने हाल ही में जिला स्तर पर उपमंडल के थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों की बैठक में सड़कों के किनारे अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ अभियान छेड़ने और कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं लेकिन, जाहू बाजार में चारों ओर सड़क और बाजार में अतिक्रमण की हद हो गई है। इससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। भोरंज थाना प्रभारी और पुलिस कर्मचारी वीरवार को जाहू में वाहनों के चालान तो कर रहे थे लेकिन, सड़क पर सजी दुकानदारी पर कोई चालान नहीं किया। भोरंज थाना प्रभारी कुलवंत सिंह का कहना है कि पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की अवहेलना करने वाले 45 वाहन चालकों के चालान काटे हैं। इसमें सुलगवान में बिना टैक्सी नंबर से सवारियां ढोने वाले तीन वाहनों के चालान काटे गए हैं। उन्होंने कहा कि दुकानदारों को जाहू व्यापार मंडल के अध्यक्ष सूरत सिंह चौहान के कहने पर एक दिन की मोहलत दी गई है। शुक्रवार को अतिक्रमणकारियों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें