फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊहल और बरोटी में अग्रिकांड से दो रिहायशी मकान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी/हमीरपुर। जिले की ग्राम पंचायत ऊहल के ऊहल और भैल पंचायत के बरोटी गांव में अग्निकांड से दो रिहायशी मकान राख हो गए हैं। आग की इन घटनाओं से संबंधित परिवारों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। वहीं प्रशासन की ओर से भी बरोटी में पीड़ित परिवार को दस हजार रुपये की सहायता राशि दी गई।
विज्ञापन

विकास खंड बिझड़ी की ग्राम पंचायत भैल के गांव बरोटी के सुरेंद्र कुमार पुत्र किशन दयाल का रिहायशी मकान जलकर राख हो गया। अग्निकांड में मकान की ऊपरी मंजिल के तीन कमरे राख हो गए हैं। जबकि निचले कमरों को दमकल विभाग ने जलने से बचाया। ऊपरी मंजिल में लगी आग को बुझाने के लिए स्थानीय लोगों ने भी प्रयास किए लेकिन, आग काबू नहीं हुई। जब तक दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची तब तक ऊपरी मंजिल के तीन कमरे और उनमें रखा सामान जलकर राख हो गया। हादसे के समय परिवार के सदस्य गांव में ही आयोजित एक समारोह में भाग लेने के लिए गए थे। राजेंद्र की पत्नी रजनी ने बताया कि घर में बेटी की शादी है। शादी के लिए रखा सामान और गहने भी आग की भेंट चढ़ गए। प्रशासन की ओर से पटवारी ने परिवार को दस हजार रुपये फौरी राहत के रूप में आर्थिक सहायता दी। स्टेशन फायर ऑफिसर राजेंद्र चौधरी का कहना है कि पीड़ित परिवार को साढ़े तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, पुलिस चौकी टौणी देवी के तहत ऊहल गांव में कुलदीप कुमार पुत्र शंकर राम के रिहायशी मकान में सुबह 4 बजे आग लग गई। दो मंजिला मकान की धरातल मंजिल के तीनों कमरे और उनमें रखा सामान जलकर राख हो गया। इससे परिवार को ढाई लाख का नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। चौकी प्रभारी टौणी देवी ज्ञान चंद का कहना है कि पुलिस मौके पर जाकर जांच कर रही है। स्टेशन फायर ऑफिसर राजेंद्र चौधरी का कहना है कि अग्निकांड से ढाई लाख का नुकसान हुआ है। दमकल विभाग ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। बरोटी में अग्निकांड का प्रारंभिक कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है, जबकि ऊहल में पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें