फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में लगी आग, चालक ने कूद कर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। टौणी देवी तहसील की झनिक्कर पंचायत के कोहलवीं गांव में वीरवार को एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते कार जलकर राख हो गई। जिससे काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

दमकल विभाग की टीम ने आकर आग पर काबू पाया। वीरवार दोपहर लगभग एक बजे अजय कुमार पुत्र शंकर दास की कार को अचानक आग लग गई और गाड़ी कुछ ही पलों में जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि अजय कुमार गांव में अपने रिश्तेदार के यहां मृत्यु पर शोक व्यक्त करने आ रहे थे, गाड़ी से अचानक धुआं उठा और आग लग गई। चालक ने कूदकर जान बचाई। उन्होंने जल्द गाड़ी के कागजात निकाले और अग्निशमन केंद्र को फोन किया। दमकल विभाग ने मौके पर आकर गाड़ी की आग को बुझाया, तब तक गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी। टौणी देवी चौकी प्रभारी ज्ञान चंद ने बताया कि गाड़ी में आग लगने से गाड़ी पूरी तरह जल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें