फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी का दुरुपयोग करने पर काटे 35 पेयजल कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पानी का दुरुपयोग करने पर विभाग ने शिकंजा कसते हुए 35 पेयजल कनेक्शन काटे हैं। कनेक्शन काटने के साथ 17 टुल्लू पंप जब्त किए हैं। क्यारियों की सिंचाई, भवनों के निर्माण के लिए पेयजल का प्रयोग और सीधा नल से टुल्लू पंप लगानों पर यह कार्रवाई की है। पिछले दो माह से विभाग की टीम की ओर से गांवों में औचक निरीक्षण किया जा रहा है। विभाग को कई गांवों से शिकायतें मिली हैं कि कुछ घरों में टुल्लू पंप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

क्यारियों की सिंचाई करने और भवन के निर्माण के लिए भी पेयजल का प्रयोग किया जा रहा है। इससे पेयजल सप्लाई प्रभावित हो रही है। विभाग ने इस पर कार्रवाई करते हुए गांवों का औचक निरीक्षण किया और पानी का दुरुपयोग करने पर पेयजल कनेक्शन और टुल्लू पंप भी जब्त किए। गर्मियों में पानी की समस्या को देखते हुए विभाग ने यह फैसला लिया। पूरे जिले में यह अभियान चलाया गया। इस संबंध में आईपीएच विभाग हमीरपुर के अधिशाषी अभियंता नीरज भोगल का कहना है कि पानी का दुरुपयोग करने पर 35 पेयजल कनेक्शन काटे गए हैं और 17 टुल्लू पंप जब्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के यह टुल्लू पंप हैं उन लोगों को पंप तभी मिलेंगे जब वह लिखित रूप से एक पत्र विभाग के पास देंगे और उसमें लिखा होगा कि वह दोबारा इसका प्रयोग नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें