फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पौंग में आने वाले परिंदों के बारे में जान सकेंगे सैलानी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पक्षी प्रेमी अब पौंग क्षेत्र में आने वाले मेहमान परिंदों के बारे में जान सकेंगे। विदेशी पक्षियों के बारे में वन्य जीव विभाग किताब प्रकाशित करेगा। पौंग क्षेत्र में आने वाले विदेशी पक्षियों के बारे में इस किताब के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। वन्य जीव विभाग ने किताब प्रकाशन के लिए कार्य शुरू कर दिया है। इस किताब में पक्षियों की संख्या, उनके खाने पीने और रहने आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी। पौंग क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को वन्य जीव विभाग यह किताब उपलब्ध करवाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ वन विभाग के सभी स्टाफ सदस्यों को यह किताब उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि, कर्मचारियों को भी इन पक्षियों के बारे में जानकारी हो। इस किताब में यह भी बताया जाएगा कि पूरे विश्व में इनकी क्या स्थिति है। जो लोग वन्य जीवों से लगाव रखते हैं, उन लोगों के लिए यह किताब काफी लाभदायक होगी। इसके साथ ही पक्षियों के संरक्षण में भी इससे लाभ होगा और लोगों का पक्षियों के प्रति रुझान बढ़ेगा। इस संबंध में वन्य प्राणी मंडल हमीरपुर के डीएफओ कृष्ण कुमार का कहना है विदेशी पक्षियों पर किताब छापने का कार्य चला हुआ है। उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों में इस किताब को लांच किया जाएगा। कृष्ण ने कहा कि इस किताब में पक्षियों की विश्व में कितनी संख्या है, वर्तमान में इसकी संख्या घट रही है या बढ़ रही और इनकी संख्या कम होने का क्या कारण है आदि के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें