फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर से जाहू वाया नैली-जमली बस रूट बंद होने पर भड़के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस हमीरपुर से जाहू वाया नैली, जमली रूट पर न चलने पर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस रूट पर बस चालक और परिचालक मनमर्जी से बस चला रहे हैं। निगम स्टाफ की मनमानी के चलते ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया है। मुंडखर पंचायत के प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर और विधायक कमलेश कुमारी से मांग की है कि इस बस को वाया नैला जमली चलाने के आदेश दिए जाएं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मुंडखर के प्रधान प्रकाश चंद ने कहा कि भोरंज विस क्षेत्र की विधायक कमलेश कुमारी ने पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मांग पर हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर डिपो की बस हमीरपुर से लदरौर वाया कड़ोहता को बदल कर बस्सी से वाया जाहू वाया नैली-जमली होकर चलाई थी। यह बस सुबह आठ बजे जाहू से वाया नैली जमली होकर वाया खतरवाड़ हमीरपुर को जानी थी। इस बस के चलने से नैली, जमली और मुंडखर गांव के लोगों को बस की सुविधा मिली थी। लेकिन, बस चालक और परिचालक की मनमर्जी से अब यह बस वाया नैली-जमली जाने की बजाय मनोह से सीधी जाहू को जा रही है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों में नरपत, अशोक, सुनील, कमलेश, संजीव, संतोष आदि का कहना है कि बस न आने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने परिवहन मंत्री गोबिंद ठाकुर, स्थानीय विधायक कमलेश कुमारी से मांग की है कि बस को वाया नैली, जमली चलाने के आदेश दिए जाएं। उधर, हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर के बस अड्डा इंचार्ज बलवीर ने कहा कि समस्या उनके ध्यान में आई है। जल्द इस समाधान कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके बारे में चालक और परिचालक को भी पूछा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें