फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलचेहड़ा में सड़क किनारे खुले में फेंकी मुर्गी पालन फार्म की गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के अंतर्गत पड़ते दलचेहड़ा में सड़क किनारे मुर्गी पालन फार्म की गंदगी खुले में फेंकी जा रही है। इसके चलते सरला चकमोह मार्ग पर बदबू फैलने से राहगीर और वाहन चालक परेशान हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से खुले में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई है। सड़क किनारे डाली गई मुर्गी पालन फार्म की गंदगी के कारण एक तरफ जहां वातावरण दूषित हो रहा है वहीं सड़क पर गुजर रहे वाहन चालकों और राहगीरों को फैली बदबू के चलते मुंह ढक कर निकलने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मुर्गी पालन फार्म की गंदगी को रिहायशी घरों से दूर मलकीयती भूमि में गड्ढा खोदकर दबाना अनिवार्य होता है या फिर प्रशासन की ओर से चिन्हित डंपिंग साइट पर ठिकाने लगाना पड़ता है, लेकिन मुर्गी पालन फार्म मालिक सरकारी नियमों को दरकिनार कर सड़क किनारे खुले में मुर्गी पालन फार्म की गंदगी को फेंक रहे हैं। सड़क किनारे पड़ी इस गंदगी से नजदीक नाले का पानी भी दूषित हो रहा है। इससे क्षेत्र में भयंकर बीमारियों के फैलने का भी अंदेशा बना हुआ है। प्रदेश की राजधानी शिमला में पानी में गंदगी फैलने से कई लोग पीलिया की चपेट में आ गए थे। इसके बावजूद लोग इन घटनाओं से कोई भी सबक नहीं ले रहे हैं। क्षेत्र के लोगों में रमेश कुमार, प्रकाश चंद, ज्ञान चंद, सुरेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार, सोम दत्त, जीत कुमार सहित अन्य का कहना है कि सरकार की ओर से देश के प्रत्येक गांव को सुंदरता की दृष्टि से साफ-सुथरा रखने के लिए लाखों खर्च कर विशेष अभियान चलाया हुआ है। इस संबंध में विकास खंड अधिकारी बड़सर चंद्रवीर सिंह ने कहा कि उक्त व्यक्ति को गंदगी को उठाने के आदेश जारी कर दिए जाएंगे। सरकार की ओर से चलाए जा रही स्वच्छता अभियान मुहिम के साथ कोई भी व्यक्ति यदि खिलवाड़ करता है उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें