फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से हीरागनर जंगल स्वाह

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। भीषण गर्मी के मौसम में जिला के जंगलों में आए दिन आग लग रही है। इस कारण जिला के आधे से ज्यादा जंगल स्वाह हो गए हैं। रविवार दोपहर को जिला मुख्यालय के साथ लगते हीरानगर जंगल में भी आग के कारण सारा जंगल राख हो गया। इस आग से में जंगल में चीड़ के पेड़ और अन्य वन संपदा जलकर राख हो गई। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

रविवार दोपहर करीब सवा एक बजे हीरानगर जंगल में एकाएक आग भड़क गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग भड़कती देख स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत बाद आग पर काबू पाया और साथ लगते रिहायशी मकानों और बिजली के खंभों को आग की चपेट में आने से बचाया। स्टेशन फायर ऑफिसर राजेंद्र चौधरी ने कहा कि जंगल में आग की सूचना के बाद कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। ढाई घंटे की मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें