फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक पर इलाज न करने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाहू के चिकित्सक पर एक व्यक्ति ने उसका इलाज न करने का आरोप लगाया है। चिकित्सक द्वारा उपचार न करने पर उसे निजी क्लीनिक में जाना पड़ा।
विज्ञापन

बतैल गांव निवासी स्वामी कुमार का कहना है कि उसे टीन की चादर से टांग पर चोट लग गई। खून को रोकने के लिए उसने घाव वाले स्थान पर टेप लगा ली। इसके बाद वह उपचार के लिए पीएचसी जाहू आया। जब पीएचसी में तैनात चिकित्सक को टांग दिखाई, तो चिकित्सक ने उसे टांग पर से टेप हटाने को कहा। काफी प्रयत्न करने के बाद भी वह टांग पर से टेप को नहीं हटा सका। वहीं चिकित्सक ने उसे बाहर इंतजार करने के लिए कहा, लेकिन आधा घंटा तक इंतजार करने के बाद भी व्यक्ति को किसी ने नहीं पूछा। दर्द के कारण व्यक्ति पीएचसी से बाहर आ गया और निजी क्लीनिक में अपना उपचार करवाया। इस कारण उसे शारीरिक और आर्थिक रूप से परेशानी झेलनी पड़ी। व्यक्ति ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और स्वास्थ्य मंत्री से लापरवाह स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। जाहू पीएचसी में तैनात चिकित्सक राकेश कुमार का कहना है कि स्वामी कुमार की टांग में चोट लगी थी और उसने टेप के साथ टांग को लपेटा हुआ था। उसकी पर्ची लेकर उस पर दवाई लिखने के बाद उसको कुछ समय के लिए इंतजार करने के लिए कहा। बाद में उसको बाहर भी ढूंढा, परंतु वह नहीं मिला। उन्होंने कहा कि जाहू पीएचसी में स्टाफ की कमी है और सारा कार्य डॉक्टर को स्वयं ही करना पड़ता है। शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार और बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें