फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने अतिक्रमण को हटाने को दिया दो दिन का अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर(हमीरपुर)। एसडीएम बड़सर ने उपमंडल के सभी मुख्य बाजारों के दुकानदारों के साथ मंगलवार को एक बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने दुकानदारों को यायातात नियमों का पालन करने में सहयोग करने का आग्रह किया। बैठक में एसडीएम बड़सर ने दुकानदारों को अतिक्रमण न करने की हिदायत दी और सड़क बाधित करने वाले सामान को हटाने के निर्देश जारी किए। उन्होंने दुकानदारों को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। इसके उपरांत सड़क में सामान रखने वाले दुकानदारों व रेहड़ी-फड़ी वालों के चालान किए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस को बेेतरतीब ढंग से वाहनों को खड़ा करने वालों के चालान करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त हमीरपुर के निर्देर्शों पर एसडीएम बड़सर धनवीर ठाकुर ने मंगलवार को बाद दोपहर उपमंडल के बाजारों मैहरे, बड़सर, बिझड़ी, भोटा तथा सलौणी के दुकानदारों के साथ बैठक की। वाहनों की अधिकता के चलते बाजारों में यातायात प्रभावित हो रहा है। कई दुकानदार अपना सामान सड़क के बीच रख देते हैं। इसके अलावा कई वाहन चालक अपने वाहन सड़क किनारे खड़ा देते हैं जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि दुकानदार सहयोग करें तो यातायात प्रभावित नहीं होगा। उन्होंने दुकानदारों को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है कि अपने सामान को दुकान के भीतर ही सजाएं तथा सामान सड़क में न रखें। उन्होंने बस चालकों को निर्देश दिया है कि अपनी बसों को समय सारिणी के अनुसार ही बस स्टैंड पर लगाएं तथा समय के अनुसार ही प्रस्थान करें। उन्होंने बसों में समय सारिणी सूची लगाने के निर्देश भी दिए हैं। निरीक्षण के दौरान नियमों का अवहेलना करने पर चालान किया जाएगा। इस बैठक में पुलिस सब इंस्पेक्टर मोहन लाल, बाजार कमेटी मैहरे के प्रधान विनोद लखनपाल, दिनेश कुमार, यशपाल, सिद्धमल, लक्की ठाकुर, सोमदत्त, गोरख राम, किशन चंद सोनी, पंकज ठाकुर, रजनीश कपिल, संजय ठाकुर सहित अन्य कई दुकानदार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें