नादौन(हमीरपुर)। स्थानीय कस्बा में उपमंडलाधिकारी नादौन अमित मेहरा की अगुवाई सफाई अभियान चलाया गया। सफाई व्यवस्था को देखते हुए उपायुक्त हमीरपुर के निर्देशों पर नादौन शहर में यह सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में नगर पंचायत नादौन के प्रतिनिधि, नजदीकी महिला मंडलों के सदस्यों ने भाग लिया।
इस अवसर पर इंद्रपाल चौक, खरीड़ी मैदान तथा बीडीओ कार्यालय परिसर सहित कई अन्य स्थानों की साफ-सफाई की गई। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी भाग लिया। एसडीएम नादौन अमित मेहरा ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से इस बारे दिशा निर्देश प्राप्त हुए थे और इन आदेशों की अनुपालना और देश भर में चल रहे स्वच्छता अभियान के अनुरूप मंगलवार को सभी को साथ लेकर विभिन्न स्थानों की साफ-सफाई की गई। उधर, बीडीओ नादौन चंद्रवीर सिंह का कहना है कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए आसपास की महिला मंडलों के सदस्यों ने भी भाग लिया। इस सफाई अभियान में नगर पंचायत सचिव पीसी बत्रा, प्रधान रीना देवी, सफाई प्रभारी रमन शर्मा, कुलदीप कुमार सहित पार्षद शामिल रहे।