फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ता अगले संघर्ष के लिए हो जाएं तैयार : धूमल

विज्ञापन
विज्ञापन
टौणीदेवी(हमीरपुर)। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों का दौरा शुरू कर दिया है। इससे पहले मंगलवार को सुजानपुर शहर में समीक्षा बैठक का आयोजन कर बूथ स्तर पर चुनाव की फीडबैक ली गई थी। बुधवार को तहसील टौणीदेवी में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दूसरी समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने की।
विज्ञापन

बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल विशेष तौर पर उपस्थित रहे। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने टौणीदेवी में कार्यकर्ताओं से कहा कि अब साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव व अगले संघर्ष के लिए तैयार हो जाएं। धूमल ने कहा कि पार्टी की जीत के लिए कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत की है, जिसके लिए वह उनका आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का उन्हें अपना मत देने के लिए धन्यवाद भी किया। उन्होंने कहा कि जहां-जहां कमी रह गई है, वहां सभी आत्म विश्लेषण कर उस कमी को दूर करने का प्रयास करें। इस अवसर पर जिला महामंत्री राकेश ठाकुर, प्यारे लाल शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष राकेश ठाकुर, मंडल अध्यक्ष कैप्टन रणजीत सिंह समेत विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि व पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें