नादौन(हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत पड़ने वाली भदरोल पंचायत में व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने पर उसे नादौन अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
भदरोल पंचायत का रहने वाला अजय कुमार (50) दिहाड़ी मजदूरी का कार्य करता था। अजय शनिवार सुबह चार बजे अपने बिस्तर से उठा और पत्नी को कहा कि वह बाहर जा रहा है। इतने में उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी पत्नी मुकेश कुमारी को इस बात का पता तब चला जब अजय की तबीयत बिगड़ने लगी। उसने यह बात परिजनों को बताई। परिजनों ने उसे अन्य ग्रामीणों की मदद से नादौन अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान ही अजय की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि गत तीस नवंबर को ही अजय की माता का देहांत हुआ था। थाना प्रभारी सतीश शर्मा का कहना है कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसेे परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मामला दर्ज करके आगे छानबीन की जा रही है।