फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह में ही उखड़ गया पैचवर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। नगर पंचायत नादौन द्वारा वार्ड नंबर-1 सहित अन्य वार्डो में दो महीने पहले गलियों में करवाया गया पैचवर्क उखड़ना शुरू हो गया है। लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले किया गया गली मरम्मत का कार्य एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गलियों की मरम्मत के लिए प्रयोग में लाए जाने वाली सामग्री की सही गुणवत्ता न होने तथा सीमेंट की मात्रा नाममात्र होने के कारण पैचवर्क उखड़ा है। इसके लिए लोगों ने नपं की कार्यप्रणाली पर रोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि नपं लोगों से हाउस टैक्स सहित कई अन्य प्रकार के कर लगाकर पैसे ही वसूलती है और लोगों को सुविधा प्रदान करने में नाकाम रहती है। उन्होंने एसडीएम नादौन से इस मामले की जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि नपं जिस सड़क को भी पक्का करती है वह समय से पहले ही उखड़ने लगती है। उधर, नगर पंचायत सचिव पीसी बत्रा का कहना है कि सड़क मरम्मत के दौरान सभी पहलुओं पर नजर रखी जाती है और कई बार पैचवर्क के एकदम बाद होने वाली गाड़ियों की आवाजाही के कारण बजरी उखड़ जाती है। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता में नगर पंचायत की ओर से कोई कमी नहीं रखी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें