हमीरपुर। परिवहन विभाग का वाहन फोर सॉफ्टवेयर अपडेट न होने के कारण वाहनों की पासिंग नहीं हो रही है। बीते तीन सप्ताह से यह समस्या हो रही है। इस कारण वाहन ऑपरेटरों को रोजाना 50 रुपये जुर्माना पड़ रहा है। वहीं ऑपरेटरों को पासिंग के लिए बार-बार परिवहन विभाग के कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इससे वाहन चालकों के समय का नुकसान हो रहा है। इस कारण वाहन ऑपरेटरों ने परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर रोष व्यक्त किया है। सॉफ्टवेयर के अपडेट न होने के कारण वाहनों की पासिंग तीन सप्ताह से रुकी पड़ी है। ऑपरेटरों को रोजाना पड़ रह जुर्माने के कारण आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। वाहन आपरेटरों का कहना है कि बार-बार चक्कर काटने के बावजूद वाहनों की पासिंग नहीं हो रही है। हर सप्ताह उन्हें वाहन फोर सॉफ्टवेयर के अपडेट न होने की बात कही जाती है। उन्हें समय के साथ-साथ आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ रहा है। आरएम अनूप राणा का कहना है कि तकनीकी खराबी के कारण समस्या उत्पन्न हो रही है। उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया है। जल्द ही समस्या का समाधान होगा।