फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में 69.51 मतदान, महज .28 फीसदी की बढ़ोतरी

विज्ञापन
pic
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में 69.51 फीसदी मतदान हुआ है। साल 2012 के चुनावों की तुलना में इस बार महज .28 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले चुनावों में 69.23 फीसदी मतदान हुआ था। जबकि इससे पहले साल 2007 में 66.13 फीसदी मतदान हुआ। तीनों चुनावों में मतदान प्रतिशतता में आंशिक बढ़ोतरी हुई है। वहीं मतदान में जिला की महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ दिया है। इस बार 31,684 अधिक महिलाओं ने मतदान किया है। मतदान में जिला के पुरुष मतदाता फिसड्डी साबित हुए हैं।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र नादौन में सर्वाधिक 72 फीसदी मतदान हुआ, जबकि भोरंज विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 65 फीसदी मतदान हुआ। सुबह सात बजे मॉक पोलिंग हुई जबकि आठ बजे से जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में नियमित मतदान शुरू हुआ। सुबह के समय ठंड की वजह से लोग धीरे-धीरे मतदान केंद्रों पर पहुंचे। जिसके चलते आठ बजे से 10 बजे तक महज 14.88 फीसदी मतदान हुआ। धूप खिलने के साथ-साथ लोगों ने घरों से निकलना शुरू किया। दोपहर 12 बजे मतदान बढ़कर 27 फीसदी, दो बजे 48 फीसदी और चार बजे 63 फीसदी हुआ। आखिर तक यह 69.51 फीसदी पहुंचा। जिला में कुल तीन लाख अस्सी हजार छह सौ 33 मतदाताओं में से दो लाख साठ हजार नौ 92 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इसमें 5194 सर्विस वोटरों को बैलेट पेपर दिए गए हैं। जिला में 1 लाख 83 हजार 782 पुरुष मतदाता हैं, जबकि मतदान 1 लाख 14 हजार 654 ने किया। इसी तरह जिला में महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 91 657 है, लेकिन मतदान 1 लाख 46 हजार 338 ने किया। जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कदम ने बताया कि हमीरपुर जिला के नादौन विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 72 प्रतिशत मतदान हुआ है जबकि भोरंज विधानसभा क्षेत्र में 65.88 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसके अतिरिक्त सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में 70.27 प्रतिशत, हमीरपुर में 69.11 प्रतिशत तथा बड़सर विधानसभा क्षेत्र में 70.01 प्रतिशत मतदान हुआ है।
विज्ञापन


दिनभर के पांच बड़े अपडेट-
समय हमीरपुर सुजानपुर भोरंज बड़सर नादौन
8 से 10 बजे 15 15 10 15 16
10 से 12 बजे 28 26 23 38 23
12 से 2 बजे 46 44 41 58 45
2 से 4 बजे 67 64 59 69 52
4 बजे के बाद 69 70 65 70 72
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें