फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराहकड़ का मुनीष बना एसीएफ अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर से सटी ग्राम पंचायत सराहकड़ के मनीष रांगड़ा का हिमाचल प्रदेश वन विभाग में असिस्टेंट कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट के पद पर चयन हुआ है। मनीष रांगड़ा का जन्म 15 अप्रैल 1994 को सेवानिवृत्त सूबेदार सुरेश कुमार रांगड़ा के घर में हुआ। उनकी माता पुष्पा देवी गृहिणी हैं। मनीष के चाचा मुकेश कुमार रांगड़ा वर्तमान में हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। मनीष के एसीएफ अधिकारी बनने पर उनके दादा धर्म सिंह, दादी कैलाशो देवी, माता पिता, चाचा चाची और पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

मनीष रांगड़ा ने बीएससी तक की पढ़ाई सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर से वर्ष 2014 में की है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला से फिजिक्स में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर डिग्री हासिल की। मनीष रांगड़ा वर्तमान में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी हमीरपुर से फिजिक्स विषय में पीएचडी कर रहे हैं। मनीष रांगड़ा ने बताया कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश फॉरेस्ट सर्विस में एसीएफ के लिए वर्ष 2017 में प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके बाद जुलाई 2018 में उन्होंने मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण की। इन दोनों एग्जाम में मेरिट में रहने पर उनका चयन असिस्टेंट कंजरवेटर आफ फॉरेस्ट के पद के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें