फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की मांग को करो समाप्त, सप्लाई अपने आप रुकेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में कॉलेज के करिअर काउंसलिंग सेल के सहयोग से अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं स्वास्थ्य विभाग से जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी सतीश शुक्ला ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्टाफ सहित कॉलेज की छात्राएं मौजूद रहीं। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि महिलाएं एक नहीं बल्कि दो परिवारों को शिक्षित करती हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी खबर को ऐसे ही सोशल मीडिया पर साझा न करें।
विज्ञापन

नशा निवारण पर एसपी ने कहा कि अगर नशे की मांग ही समाप्त कर दी जाए तो सप्लाई अपने आप रुक जाएगी। इसके लिए लोगों को पहले खुद अपने आप से शुरूआत करनी होगी। एसपी ने छात्रों को हमेशा अच्छे कामों में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने साइबर क्राइम, यातायात नियम, पुलिस की कार्यप्रणाली, नशा निवारण के बारे में छात्रों को जानकारी दी। इस मौके पर कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. एचएस जंवाल, उप प्राचार्य प्रो. रीटा शर्मा, प्रो. सौरभ सूद, प्रो. मुकुल, प्रो. मनोज डोगरा आदि सहित अन्य मौजूद रहे।
संतुलित आहार लें, बीमारियों से रहेंगे दूर : शुक्ला
स्वास्थ्य विभाग से जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी सतीश शुक्ला ने कहा कि बीमारियों से बचने के लिए संतुलित आहार जरूरी है। जिस मात्रा में बैलेंस डाइट निर्धारित है, उसी मात्रा में पानी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट का सेवन करें। उन्होंने कहा कि फास्टफूड की बजाय खाने में सोयाबीन लें, जो प्रोटीन का सबसे अच्छा साधन है। उन्होंने कन्या भ्रू्ण हत्या, स्वाइन फ्लू, लिंग जांच, नशे के दुष्प्रभाव आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


अपराजिता अभियान सराहनीय : डॉ. जंवाल
हमीरपुर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. एचएस जंवाल ने अतिथियों का कार्यक्रम में पहुंचने पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अपराजिता अभियान अमर उजाला का महिला सशक्तीकरण की दिशा में सराहनीय कदम हैं। उन्होंने छात्राओं से भी आह्वान किया कि जानकारी को अपने तक ही सीमित न रखें, बल्कि अपने आस पास के लोगों के साथ भी साझा करें।

अपने जीवन में सार्थक करेंगी बातें : प्रो. रीटा
कॉलेज की उप प्राचार्य डॉ. रीटा शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम में महिलाओं से संबंधित महत्वपूर्ण बातें पुलिस अधीक्षक और जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी ने दीं। उन्होंने कहा कि वह बताई गई बातों को अपने जीवन में भी लागू करेंगी और महिलाओं को भी जागरूक करेंगी। उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए अमर उजाला, पुलिस अधीक्षक और जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें