फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरेड़ी में आज से राज्य स्तरीय कोर्फबॉल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। 19वीं सब जूनियर, जूनियर और 24वीं सीनियर दो दिवसीय राज्य स्तरीय कोर्फबाल प्रतियोगिता भोरंज उपमंडल के भरेड़ी में रविवार से शुरू होगी। इसमें नौ जिलों के अलावा मान्यता प्राप्त 12 क्लबों के खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रदेश कोर्फबाल संघ के महासचिव बंसीराम सुमन ने कहा कि तीनों स्तर की प्रतियोगिताएं एकसाथ होंगी। इसमें सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ी दो दिवसीय प्रतियोगिता में 18 फरवरी तक भाग लेंगे। प्रतियोगिता में करीब 250 खिलाड़ी और अधिकारी भाग लेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश कोर्फबाल संघ ने मान्यता प्राप्त स्पोर्ट्स क्लबों की टीमों को प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया है, ताकि खिलाड़ियों को खेलों से वंचित न किया जा सके। प्रदेश महासचिव बंशीराम सुमन ने कहा कि बिना सरकारी आर्थिक सहायता से संघ को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता करवानी पड़ रही है, लेकिन इसका आर्थिक बोझ खिलाड़ियों पर नहीं पड़ने दिया जाएगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की सारी जिम्मेवारी जिला हमीरपुर संघ की होगी। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को अलग-अलग कमेटियों का गठन किया गया है। प्रतियोगिता में हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी, सोलन, शिमला, कुल्लू, सिरमौर, ऊना और कांगड़ा सहित नौ जिला की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी अरुण अरोड़ा रविवार को सुबह 11 बजे करेंगे। हमीरपुर जिलाध्यक्ष पवन रांगड़ा, महासचिव प्रवीण शर्मा, विनोद कुमार भी उपस्थित रहे।
--
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिये चार रेफरी नियुक्त
अखिल भारतीय रेफरी बोर्ड ने राज्य के चार रेफरी को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए नियुक्त किया है। इसमें राष्ट्रीय रेफरी विनोद कुमार, विदेश पालसरा, बिलासपुर के बालकृष्ण, हमीरपुर जिले की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खरवाड़ के डीपीई प्रवीण शर्मा को रेफरी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें