फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषा अध्यापकों के 13 पदों को भरने के लिए साक्षात्कार 11 को

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रारंभिक शिक्षा विभाग के माध्यम से प्रदेश सरकार की ओर से भाषा अध्यापकों के पदों को अध्यापक पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थियों में से बैच के अनुसार अनुबंध आधार पर भरा जाएगा। भाषा अध्यापकों के 13 पदों को साक्षात्कार के माध्यम से भरा जाएगा।
विज्ञापन

इसमें सामान्य वर्ग के छह पद 2000 बैच से, सामान्य आईआरडीपी के तीन पद 2006 से, एससी का एक पद 2004 से, एससी आईआरडीपी का एक पद 2007 से, एसटी का एक और एसटी आईआरडीपी का एक पद अप टू डेट बैच से भरा जाएगा। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर में भाषा अध्यापकों के 13 पदों को भरने के लिए साक्षात्कार 11 फरवरी को सुबह 10:30 बजे से आयोजित किए जाएंगे। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर कुलदीप कुमार ने कहा कि इन पदों पर साक्षात्कार के लिए सभी रोजगार कार्यालयों द्वारा नाम प्रस्तुत किए गए हैं। उसके अनुसार ही साक्षात्कार के लिए कॉल लेटर सभी अभ्यर्थियों को भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें