फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चालक ने बैंक कर्मी को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत सुलगवान में कार चालक ने एक महिला बैंक कर्मी को टक्कर मार दी है। हादसे में महिला घायल हो गई है। महिला को उपचार के लिए भोरंज अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। कार चालक टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। भावना भाटिया पुत्री मेहर चंद गांव अमरोह हिमाचल ग्रामीण बैंक सुलगवान में में कार्यरत है। भावना दोपहर करीब एक बजे सड़क के साथ जा रही थी कि पीछे से एक कार चालक ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इस टक्कर में उसे काफी चोटें आई हैं। महिला को उपचार के लिए भोरंज अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। इस संबंध में थाना प्रभारी कुलवंत ने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें