फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और बाइक की टक्कर में पूर्व सैनिक की टांग टूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के मैहरे से डेढ़ किलोमीटर दूर संतोषी माता मंदिर के पास बाइक और कार की टक्कर में एक पूर्व सैनिक की टांग टूट गई। पूर्व सैनिक अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर बलयाह गांव से मैहरे की तरफ जा रहा था। आल्टो मैहरे से बलयाह की तरफ आ रही थी। संतोषी माता मंदिर के पास बाइक और कार में जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन

इस दुर्घटना में बाइक चला रहे राकेश कुमार पुत्र रिखी राम गांव सरोह जिला ऊना को अधिक चोटों के चलते बड़सर अस्पताल ले जाया गया। सेना से रिटायर्ड सैनिक राकेश की टांग में फ्रेक्चर है तथा परिजन उसे आगामी इलाज के लिए मैक्स अस्पताल मोहाली ले गए हैं। डीएसपी बड़सर जसवीर ठाकुर के अनुसार दुर्घटना में व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बाक्स:
मट्टनसिद्ध से हमीरपुर मार्ग पर ट्रक पेड़ से टकराया
जिला मुख्यालय के समीप गांव मट्टनसिद्ध से हमीरपुर मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के साथ पैरापिट पर चढ़ाई में पेड़ से टकरा गया। इस दौरान सड़क से गुजर रहे अन्य वाहन चालक बाल-बाल बचे। ट्रक दुर्घटना में चालक को मामूली चोटें आई हैं। यह हादसा मंगलवार सुबह के समय पेश आया। लेकिन, ट्रक चालक ने इस बारे में पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं करवाया। बताया जा रहा है कि अगर पेड़ के बजाय सामने से आ रहे वाहन से ट्रक की टक्कर होती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। उधर, हमीरपुर थाना के प्रभारी संजीव गौतम ने कहा कि पुलिस में इस संदर्भ में कोई मामला दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें