फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलोखर स्कूल के बच्चों ने मुख्यमंत्री से की बातचीत

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का काफिला शनिवार को जैसे ही सुपर हाईवे ऊना से कलखर मार्ग पर बलोखर के पास पहुंचा तो सड़क के किनारे खड़े राजकीय प्राथमिक और माध्यमिक पाठशाला बलोखर के बच्चों ने हाथ देकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को रोक लिया। हालांकि, बच्चों व शिक्षकों के पास कोई भी हार नहीं था, केवल कुछ बच्चे गेंदे के फूल लेकर आये थे। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सभी बच्चों से एक-एक करके बात की और उनका नाम भी पूछा।
विज्ञापन

बच्चों ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को बताया कि हम आपसे मिलकर बात करना चाहते थे। हमने अपने शिक्षकों को भी हठ करके इसके लिए मनाया। बच्चे पहली बार मुख्यमंत्री को अपने पास देखकर और हाथ मिलाकर बेहद खुश हुए। मुख्यमंत्री ने बच्चों को संदेश दिया कि सरकारी स्कूलों में पढ़ो और आगे बढ़ो। इस दौरान प्रशांत, हितेश, जोरावर, वनीता देवी, शगुन, शिवानी, प्रतीक्षा, श्रेया ठाकुर, कमल, प्रवीन कुमार, कार्तिक, शिवांश और अन्य स्कूली बच्चों ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से बातचीत की।

कड़ोहता में मिले पुराने कार्यकर्ता
कड़ोहता पहुंचने पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से उनके साथ संगठन में काम करने वाले कार्यकर्ता भी मिले। कड़ोहता पंचायत के उपप्रधान विरेंद्र डोगरा ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आम आदमी की तरह कार्य करके लोगों से मिल रहे हैं। इससे भाजपा कार्यकर्ता और लोगों में जोश बढ़ना स्वाभाविक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें