फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिम ऊर्जा विभाग के निदेशक ने मारा छापा, गायब मिले अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिम ऊर्जा विभाग के निदेशक ने सोमवार दोपहर को हमीरपुर स्थित कार्यालय में छापा मारा। इस दौरान जिला कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी अपने कार्यालय से गायब मिले। दोपहर साढ़े बारह हमीरपुर कार्यालय पहुंचे निदेशक करीब पौना घंटा इंतजार करने के बाद सवा एक बजे शिमला के लिए रवाना हो गए। निदेशक ने मोबाइल फोन पर भी संबंधित अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया। लेकिन उन्होंने फोन तक नहीं उठाया। बिना अनुमति छुट्टी पर होने के चलते निदेशक ने काफी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

बता दें कि प्रदेश में जब से भाजपा ने सत्ता संभाली है तब से कई विभागों में लापरवाही के मामले सामने आ चुके हैं। इससे पूर्व एक अगस्त 2018 को हमीरपुर जिला मुख्यालय से सीआईडी का सारा स्टाफ बिना अनुमति गायब मिला था। 31 जुलाई को हमीरपुर सीआईडी का एक कर्मचारी सेवानिवृत्त हुआ था। बताया गया कि सारा स्टाफ अगले दिन बिलासपुर स्थित सेवानिवृत्त अधिकारी के निवास पर धाम खाने पहुंचा हुआ था। वहीं एक कर्मचारी शिमला में तैनात एक बड़े साहब के बेटे को लेकर एक शिक्षण संस्थान में व्यस्त था। इस मामले की शिकायत अतिरिक्त महानिदेशक शिमला तक शिकायत की गई। लेकिन जांच के बाद सारा मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। अब हिम ऊर्जा विभाग हमीरपुर में परियोजना निदेशक के गायब रहने का नया मामला सामने आया है। वहीं हमीर उत्सव के दौरान मिनी सचिवालय हमीरपुर के क्षतिग्रस्त गेट से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का काफिला निकला था। इससे मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई थी। हमीरपुर में इस तरह के मामलों से प्रदेश सरकार की छवि खराब हो रही है।
उधर, हिम ऊर्जा विभाग के निदेशक केएल ठाकुर ने कहा कि वह सोमवार को बजूरी के समीप दुलेहड़ा स्थित हिम ऊर्जा के कार्यालय आए थे। लेकिन कार्यालय का वरिष्ठ अधिकारी गायब पाया गया। इस मामले की रिपोर्ट प्रदेश सरकार को दी जाएगी। साथ ही उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं संबंधित अधिकारी ने कहा कि वह रविवार को भोरंज में आयोजित जनमंच में गए हुए थे। बीमार होने के चलते वह सोमवार सुबह के समय कार्यालय नहीं पहुंच पाए, लेकिन दोपहर बाद कार्यालय आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें