सुजानपुर/भोरंज (हमीरपुर)। बढ़ती महंगाई को लेकर यूथ कांग्रेस सुजानपुर और भोरंज ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया। सुजानपुर बस स्टैंड पर कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर केंद्र सरकार की नाकामियों को जनता के सामने बताया। उन्होंने कहा कि जुमलों वाले प्रधानमंत्री से जनता ऊब चुकी है। यही कारण है कि देश के लोग अब 2019 लोकसभा चुनाव का इंतजार कर रहे हैं। इस मौके पर यूथ कांग्रेस प्रभारी राघव राणा, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सुमेश, पंचायत उपप्रधान बुद्धि सिंह, पंचायत प्रधान और उपाध्यक्ष अश्वनी कुमार, एडवोकेट संदीप ठाकुर, युवा कांग्रेस नेता अनिल श्याम, महासचिव अरुण कुमार, महासचिव सुनील, हैप्पी, सचिव सौरव, रजत राणा, हर्षित, विशाल, अमित, निखिल, आयुष, सचिन, संजू, दीपक सहित कांग्रेस युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रभारी ने कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव में केंद्र की मोदी सरकार का पतन होगा और देश का प्रतिनिधित्व कांग्रेस सरकार करेगी। वहीं भोरंज बाजार में युवा कांग्रेस प्रभारी आदित्य गौतम की अगुवाई में युकां कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। युकां भोरंज के अध्यक्ष राकेश गोल्डी ने कहा कि मोदी सरकार ने युवाओं के साथ-साथ देश के अन्य लोगों के साथ धोखा किया है। महंगाई आसमान छू रही है। इस मौके पर संतोष कुमार, सुनील कुमार, अरुण कुमार, अभिषेक, राहुल राजा, अनिल चौहान, सुमित, विक्की सहित अन्य युवा मौजूद रहे।