फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नादौन और बड़सर विधानसभा में बनेंगे दो नये हेलीपेड

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में दो नये हेलीपैड का निर्माण होगा। विधानसभा क्षेत्र नादौन और बड़सर में इसके लिए प्रक्रिया आरंभ हो गई है। जिला प्रशासन ने राजस्व विभाग को इन दोनों विस क्षेत्रों में हेलीपैड के लिए उपयुक्त भूमि के चयन के लिए निर्देश जारी किए हैं। भूमि का चयन होने के बाद इसकी रिपोर्ट उपमंडल अधिकारियों को जिला प्रशासन को सौंपनी होगी। जिसके बाद इन दोनों हेलीपैड के निर्माण के लिए डीपीआर बनेगी। अनुमानित लागत और चिन्हित भूमि की रिपोर्ट की फाइल तैयार कर प्रदेश सरकार को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों विधानसभा क्षेत्रों में हेलीपैड का निर्माण कार्य शुरू होगा। वर्तमान में भोरंज के कंज्याण, सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान, जंगलबैरी पुलिस बटालियन के अलावा अन्य कोई स्थान नहीं है, जहां पर चॉपर की सुरक्षित लैंडिंग हो पाए। हमीरपुर जिला मुख्यालय पर शिक्षा विभाग के अधीन आते खेल के मैदानों को ही हेलीपैड के तौर पर प्रयोग किया जाता है। एक नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) हमीरपुर और दूसरा राजकीय बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान का खेल मैदान है। जहां पर मुख्यमंत्री समेत अन्य वीवीआईपी के आने पर चॉपर की लैंडिंग होती है। लेकिन, इन दोनों खेल के मैदानों के आसपास बड़े विशाल वृक्ष और मोबाइल फोन के टावर भी हैं। जिससे इन दोनों मैदानों में लैंडिंग सुरक्षित नहीं। जिसके चलते प्रशासन ने अब बड़सर और नादौन में दो नये हेलीपैड के निर्माण का निर्णय लिया है। जिससे आने वाले समय में प्रशासन को काफी राहत मिलेगी। इस बारे में उपायुक्त हमीरपुर डॉ. रिचा वर्मा का कहना है कि बड़सर और नादौन में दो नये हेलीपैड बनाए जाएंगे। जिसके लिए राजस्व विभाग और उपमंडलाधिकारियों को भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें