फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के लिए आया सामान खराब होने की कगार पर

विज्ञापन
विज्ञापन
ृहमीरपुर। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के भोजन के लिए आया सामान अब खराब होने की कगार पर है। बच्चे कम होने से इन केंद्रों में रखा सामान इस्तेमाल नहीं हो रहा है। जिला हमीरपुर के स्कूलों में प्री नर्सरी कक्षाओं में लगभग 1575 बच्चे स्थानांतरित हुए हैं। इससे आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की संख्या कम हो गई है। केंद्रों में इन बच्चों के लिए मिड-डे मील का प्रावधान था लेकिन, स्कूलों में ऐसा नहीं है। आंगनबाड़ी केंद्रों से बच्चे कम होने से आंगनबाड़ी वर्करों का कार्य भी कम हो गया है।
विज्ञापन

बच्चों के लिए इन केंद्रों में मिड-डे मील, खिलौने और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध है। जबकि स्कूलों में इन बच्चों के लिए अभी तक मिड-डे मील और खिलौने आदि का कोई प्रावधान नहीं है। हालांकि बच्चों को प्री नर्सरी कक्षाओं में स्थानांतरित करने का आंगनबाड़ी वर्कर विरोध कर रही हैं लेकिन, सरकार ने अभी तक इस पर कोई निर्णय नहीं लिया है। आंगनबाड़ी वर्करों की मांग है कि प्री नर्सरी कक्षाओं को आंगनबाड़ी केंद्रों में शिफ्ट किया जाए। इस संबंध में महिला एवं बाल विकास हमीरपुर के जिला कार्यक्रम अधिकारी तिलकराज आचार्य ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों से बच्चों की संख्या कम हुई है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में रखे सामान का इस्तेमाल कम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें