फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस के घर में रहने के लिए सुरभि को आपके वोट की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कलर्स टीवी में बहुचर्चित शो बिग बॉस सीजन-12 में हमीरपुर की बेटी सुरभि राणा का नाम घर से बाहर जाने के लिए नामांकित हो गया है। बिग बॉस के घर में रहने के लिए सुरभि को प्रदेशभर के लोगों के वोट की जरूरत है। लोग सुरभि को वूट ऐप डाउनलोड कर उसमें मौजूद वोटिंग सेक्शन में जाकर वोट कर सकते हैं। बिग बॉस के घर से बाहर जाने के लिए सोमवार को चार लोगों के नाम नामांकित हुए हैं। उनमें से एक नाम सुरभि राणा का भी है। वोट करने के लिए ऐप पर जाकर वोटिंग सेक्शन पर क्लिक कर सुरभि के फोटो पर टैप कर सबमिट करना है। यह वोट वीरवार शाम तक ही कर सकते हैं।
विज्ञापन

सुरभि को बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली थी। इसके बाद सुरभि ने घर में जाते ही धमाल मचा दिया है। सुरभि इससे पूर्व रोडीस एक्सट्रीम में भी भाग ले चुकी हैं। जिसमें वह नेहा धूपिया की टीम में रही और खूब चर्चा में रहीं। जिला हमीरपुर की बेटी की इस उपलब्धि पर जिला भर में खुशी की लहर है। सुरभि नगर परिषद हमीरपुर की हाउसिंग बोर्ड कालोनी में रहती है। वह सुजानपुर उपमंडल की पटलांदर पंचायत की स्थायी निवासी है। सुरभि के पिता विक्रम राणा परिवहन विभाग के अधिकारी पद से सेवानिवृत्त हैं, जबकि उनकी माता राजेश्वरी राणा प्रधानाचार्य सेवानिवृत्त हैं। उनकी माता राजेश्वरी राणा ने प्रदेश के लोगों से सुरभि के पक्ष में वोट करने का आग्रह किया है ताकि, प्रदेश के छोटे जिले हमीरपुर से निकली सुरभि बिग बॉस के शो में आगे तक जाए और उसे जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें