फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई और वादाखिलाफी के विरोध में युकां ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव एवं प्रवक्ता अभिषेक राणा की अगुवाई में युवा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शनिवार को केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की ओर से जनता से की गई वादाखिलाफी और कमरतोड़ महंगाई को लेकर हमीरपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद युकां कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल और राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया। इससे पूर्व अणु से लेकर गांधी चौक हमीरपुर तक लंबी रैली निकालकर युवा कांग्रेस ने भाजपा सरकारों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और गांधी चौक पर एक नुक्कड़ नाटक के जरिये भाजपा की ओर से किए गए वायदों को पूरा न करने के बारे में लोगों को बताया। इस दौरान कलाकारों ने सांसद अनुराग ठाकुर की कागजी घोषणाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वायदों पर खूब तंज कसे।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के सचिव एवं प्रवक्ता अभिषेक राणा ने कहा कि विभिन्न मोर्चों पर केंद्र और प्रदेश सरकार असफल रही है। लोग भाजपा नेताओं की जुमलेबाजी और दिखाए गए सपनों से खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। अभिषेक राणा ने कहा कि पूर्व यूपीए सरकार के कार्यकाल में जब 400 रुपये का गैस सिलेंडर था और 50 रुपये प्रति लीटर के आसपास पेट्रोल के दाम थे, तब भाजपा नेता सड़कों पर उतर कर आए दिन प्रदर्शन किया करते थे। अब सिलेंडर के दाम 850 रुपये और पेट्रोल के दाम 90 रुपये पहुंच जाने पर वही भाजपा नेता अब अपने होंठ सिल कर बैठ गए हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह 27 जून 1999 को परवाणू में तत्कालीन रेल मंत्री नीतीश कुमार और प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने रेल लाइन का शिलान्यास किया और उसके बाद आज तक उस पर एक पत्थर तक नहीं लगा, ठीक वैसे ही हमीरपुर में भी रेल पहुंचाने के दावे लंबे समय से सांसद कर रहे हैं और अभी तक 1 इंच पटरी नहीं बिछ पाई है। इस अवसर पर हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र युवा कांग्रेस के महासचिव राघव राणा, कुटलैहड़ युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सुमित, बिलासपुर सदर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव, घुमारवीं युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन, सुजानपुर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सुमेश सुम्मी और हमीरपुर ब्लाक युवा कांग्रेस के महासचिव पंकज सहित सैकड़ों युवा कांग्रेसी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें