हमीरपुर। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर वीरवार को उपायुक्त हमीरपुर से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर ज्ञापन प्रेषित किया। संघ की मांगों में इनकम टैक्स स्लैब को बढ़ाकर पांच लाख रुपये करना, पुरानी पेंशन की बहाली करना, सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष करना, कर्मचारियों को अनुबंध, आउटसोर्स, पीसमील पीरियड बेस की बजाय रेगुलर रोजगार देना, आयुश्मान भारत की तरह कैशलेस मेडिकल स्कीम कर्मचारियों के लिए भी बनाना, 4-9-14 की वेतन विसंगतियां दूर करना, कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के साथ जेसीसी की निरंतर बैठकें करना आदि शामिल है।
प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने और समस्याओं का हल करने का आग्रह किया है। प्रतिनिधिमंडल में जिला प्रधान अरविंद मोदगिल, महासचिव मिलाप शर्मा, खंड हमीरपुर प्रधान तिलक राज शर्मा, भोरंज के प्रधान अशोक धीमान, महामंत्री यशपाल, बड़सर के प्रधान राजेश ठाकुर, महामंत्री जीवन गौतम, सुजानपुर के प्रधान सोनी, नादौन के प्रधान अश्वनी शर्मा, महासचिव मदन लाल, प्रवीण कुमार, संजीव पठानिया, अतिरिक्त महासचिव सतपाल राठौर आदि शामिल रहे।