फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाइट के दोनों प्रधानाचार्यों से छीनी शक्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) हमीरपुर के दोनों प्रधानाचार्यों की शक्तियां शिक्षा विभाग ने छीन ली हैं। विभाग ने प्रधानाचार्यों के आपसी विवाद के चलते शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक हमीरपुर को डाइट प्रधानाचार्य पद की शक्तियां सौंप दी है। अब उपनिदेशक ही डाइट के प्रधानाचार्य के रूप में कार्य करेंगे। डाइट हमीरपुर में दो प्रधानाचार्य कुर्सी पर होने के बावजूद बिना पावर के रह गए हैं। डाइट हमीरपुर में दोनों प्रधानाचार्य मार्च माह से कार्यरत हैं। दोनों ने तबादला होने के बाद कोर्ट से स्टे ले लिया है।
विज्ञापन

दोनों प्रधानाचार्यों के बीच का यह विवाद पुलिस थाना और एसडीएम तक भी पहुंच चुका है। वहीं इस विवाद के चलते शिक्षा निदेशक ने प्रधानाचार्य पद की शक्तियां उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा को सौंप दी हैं। मार्च माह में डाइट के एक प्रधानाचार्य का तबादला होने पर उसने कोर्ट से स्टे ले लिया। वहीं दूसरे प्रधानाचार्य ने भी तबादला आदेश रद्द होने पर स्टे ले लिया। इस कारण डाइट का पूरा काम प्रभावित हो रहा था। वहीं किसी मीटिंग या कार्यशाला में भी दो-दो प्रधानाचार्य पहुंच रहे थे। इस विवाद को देखते हुए अब डाइट प्रधानाचार्य की शक्तियां प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर को सौंप दी गई है। इस संबंध में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक देश राज भरवाल का कहना है कि शिक्षा निदेशक ने डाइट के प्रधानाचार्य की शक्तियां उन्हें सौंपी हैं। शिक्षा निदेशक के निर्देशानुसार वह ही इस पद के सारे क्रियाकलापों को देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें