फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों की समय सारिणी में बदलाव का संघ ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल शिक्षक महासंघ ने जिला के स्कूलों की समय सारिणी में बदलाव का विरोध किया है। संघ ने उपायुक्त से जिला के स्कूलों की समय सारिणी में बदलाव न करने की मांग की है। महासंघ के मुख्य संरक्षक प्रो. यशवंत सिंह, राज्य महासचिव पवन कुमार मिश्र और संगठन मंत्री एवं जिला प्रधान रमेश रणौत सहित अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि जो समय सारिणी में बदलाव किया गया उसके अनुसार बच्चे स्कूल में नहीं पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुबह 7:30 बजे स्कूलों में सभी बच्चे नहीं पहुंच पाएंगे।
विज्ञापन

बहुत सारे बच्चे गांवों से आते हैं। कई गांवों से सुबह 7:30 बजे के समय के अनुसार न तो यातायात की सुविधा है और न ही किसी सरकारी बस की। उन्होंने उपायुक्त से मांग की है कि जो पहले सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक स्कूलों का समय था, उसे ही रखा जाए। पवन ने कहा कि दोपहर डेढ़ बचे बच्चों को छुट्टी करने का जो समय रखा गया है। उस समय तो गर्मी और भी ज्यादा तेज होती है। उस समय सूर्य कि किरणें सीधी धरती पर पड़ती हैं। उन्होंने कहा कि समय सारिणी में बदलाव करने से भी बच्चों को गर्मी झेलनी ही पड़ेगी। उन्होंने उपायुक्त और शिक्षा उपनिदेशक से आह्वान किया है कि पहले वाली समय सारिणी को यथावत रखा जाए। इसमें कोई बदलाव न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें