फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला के दो अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ फिर आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के हमीरपुर में दो गुट फिर से आमने सामने आ गए हैं। दूसरा गुट गत दिवस हुए महासंघ के चुनाव पर भड़क गया है। महासंघ के जिला अध्यक्ष अरविंद मोदगिल और महासचिव मिलाप शर्मा ने कहा कि संघर्ष समिति के बैनर तले जो चुनाव करवाए हैं, वह गैर संवैधानिक हैं। उन्होंने कहा कि संघर्ष समिति का जो प्रदेश संयोजक है, वह सरकार द्वारा बर्खास्त किया हुआ कर्मचारी है और वह अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का सदस्य भी नहीं हो सकता।
विज्ञापन

सरकार द्वारा निलंबित और सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने व्यक्तिगत फायदे के लिए जिला के कर्मचारियों को गुमराह कर रहे हैं। कर्मचारियों में फूट डालने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का चुनाव बहुत जल्द हो जाएगा। सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कर्मचारी नेता ही अराजपत्रित कर्मचारी भवन की देख भाल और कर्मचारियों का नेतृत्व करने के लिए सक्षम होंगे। बता दें कि बुधवार को हमीरपुर में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के चुनाव हुए थे, जिसमें सुमन बन्याल को जिला अध्यक्ष चुना गया लेकिन अब दूसरा गुट इस चुनाव को लेकर खफा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें